अमृतसर| होली के मौके पर मारवाड़ी समाज की तरफ से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समागम में मारवाड़ियों के अलावा नगर के अन्य सभी धर्मों व वर्गों के लोगों ने भी भाग लिया। समारोह में पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, इंप्रवूमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी, पार्षद विकास सोनी ने भी विशेष तौर से शमूलियत की। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और बधाई दी। समाज सेवक व मारवाड़ी समाज के नेता विपुल नेवटिया ने बताया कि समागम में श्री पंचायती बड़ा श्री रघुनाथ जी मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सुनील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार बंसल, महासचिव संजय केजरीवाल, उप प्रधान वरुण नेवतिया, अमित गोयनका, अमित जालान, संजय ने उत्सव में भाग लेकर डांस किया।


