अमृतसर| पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश प्रधान प्यारे लाल सेठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सेठ व अन्य व्यापारियों द्वारा पंजाब सरकार से नई औद्योगिक इकाइयों के लिए लाइसेंस फीस न बढ़ाने की वकालत की गई। हर साल लाइसेंस रिनूयल करने की बजाए तीन साल के अंतराल के बाद लाइसेंस रिन्यू करने का आदेश जारी करने की मांग भी की गई। इससे व्यापारी वर्ग पर बोझ कम होगा। जिला प्रधान सुरिंदर दुग्गल, सेठ व अन्यों ने सरकार द्वारा 50 करोड रुपए की लागत से गुरुनगरी में यूनिटी माल स्थापित करने के ऐलान को जल्द अमलीजामा पहनाने की मांग भी की है। उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत करते कहा है कि यूनिटी माल जल्द स्थापित करने के लिए जगह उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।


