अमृतसर| रणजीत एवेन्यू के बी ब्लॉक इलाके में पार्कों के पास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि यह कूड़ा लंबे समय से पड़ा हुआ है और नगर निगम की ओर से इसे उठाया नहीं जाता। वहीं, ढेर लगे होने के कारण न केवल इलाके की साफ-सफाई बिगड़ी है, बल्कि आसपास के वातावरण में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। बच्चे और वृद्ध नागरिक भी इस स्थिति से प्रभावित हो रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस कूड़े को तुरंत उठाया जाए और इलाके की सफाई की जाए। इसके साथ ही नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था भी बेहतर की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो। – बलबीर सिंह निवासी रणजीत एवेन्यू।


