अमृतसर| पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन जसकरण सिंह बंदेशा ने पंजाब सरकार द्वारा सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों के साथ होने वाली लापरवाही रोकने के लिए जारी नए नोटिफिकेशन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आएगा और मरीजों को न्याय मिलने का रास्ता मजबूत होगा। बंदेशा ने कहा कि 13 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के तहत हर जिले में डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्ड फॉर नेग्लिजेंस का गठन किया गया है। यह बोर्ड अस्पतालों या डॉक्टरों के खिलाफ आने वाली मेडिकल लापरवाही की शिकायतों की निष्पक्ष जांच करेगा। इससे अस्पतालों की जवाबदेही बढ़ेगी और मरीजों के अधिकारों की सुरक्षा होगी।


