ईस्ट मोहन नगर… हाई वोल्टेज तारें नीचे लटकीं

अमृतसर| पूर्वी हलके के ईस्ट मोहन नगर इलाके में नाले वाली रोड के पास हाई वोल्टेज तारें खतरनाक रूप से नीचे लटक रही हैं। ये तारें पार्क के पास और राहगीरों के मार्ग के ऊपर ऐसे लटके हैं कि आसपास आने-जाने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। खासकर बच्चों और पैदल यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिम भरी है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इन तारों को जल्द ठीक नहीं किया गया, तो दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी। अधिकारियों को चाहिए कि इस समस्या को प्राथमिकता देकर समाधान करें और इलाके में लोगों की सुरक्षा बनी रहे। – दविंदर सिंह निवासी ईस्ट मोहन नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *