अमृतसर| सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा मजीठा स्थित ऑफिस में जनसुनवाई कर रही थी। इस बीच नॉर्थ हलका के अधीन आते (वार्ड-12) अमन एवेन्यू के गली नंबर-5 में लंबे समय से लोग सीवरेज जाम की शिकायत मिली। जिस पर वह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों से बातचीत कर 4 दिन में निपटारा कराने का भरोसा दिलाया। लोगों ने बताया कि लंबे समय से गलियों में गंदा पानी खड़ा है। घरों में पीने वाला पानी भी गंदा आ रहा है। पेयजल की आपूर्ति के लिए दूसरे क्षेत्र के लोगों पर निर्भर हैं। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिस पर सीनियर डिप्टी मेयर ने संबंधित इलाके के निगम अफसरों को फोन कर तत्काल पहुंचने का निर्देश दिया। जांच करने पर पता चला कि पाइपलाइन लीकेज के कारण समस्या बनी हुई है। अफसरों ने समय मांगा तो 72 घंटे में निपटारा कराने को कहा।


