भास्कर न्यूज | सरायकेला काली कोयली संगम तीर्थस्थान स्थित विश्व कल्याण आश्रम, समीज (झारखंड) में एक से 3 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान “त्रिनेत्र सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स” के कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध छऊ कलाकार संजय कर्मकार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ छऊ नर्तक मधु कवि के सहयोग तथा सेंटर के वर्तमान मार्गदर्शक देवराज दुबे (बांसुरी वादक) की गरिमामयी उपस्थिति में कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में कलाकारों ने छऊ नृत्य की विभिन्न पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कला प्रेमी उपस्थित रहे। कलाकारों के जीवंत अभिनय, आकर्षक वेशभूषा और पारंपरिक संगीत की धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में संजय कर्मकार,गोपाल पटनायक ,गणेश परिक्षा, विनय कर, सनत कुमार साहू, कालीप्रसन्न षाडंगी, विजय सरदार, मास्टर सोनू , गोपबंधु दास (ढोल वादक), प्रफुल्ल नायक (ढोल वादक), पूर्णचंद्र सरदार तथा वरिष्ठ छऊ शामिल थे।


