रानीगंज में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, दीप महायज्ञ बना आकर्षण का केंद्र

भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर प्रखंड अंतर्गत रानीगंज गांव में वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला-खरसावां द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर अपने जीवन में सदाचार व संस्कार अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर टोली नायक सत्यवती देवी, बसंती देवी व पवित्र कुमार नायक ने उपस्थित लोगों को कुसंस्कारों को त्यागकर सुसंस्कार अपनाने का संदेश दिया। वहीं प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। शाम को आयोजित दीप महायज्ञ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत, अनुरध्वज, अम्बुज महतो, जयचंद, खिरोध महतो, इंद्रजीत महतो, रामेश्वर, रोहित, मेघनाथ, विजय, जितेन महतो, रोशन सहित गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *