मागे पर्व त्रिवेणी में पवित्र स्नान से जुड़ा है: विधायक

गुवा | विधायक कोलेबिरा नमन िवक्सल कोंगाड़ी और विधायक खिजरी राजेश कच्छप को विधायक जगन्नाथपुर सोनाराम सिंकू ने जिंतुगाड़ा में मागे महोत्सव में शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकू ने बताया कि मागे (माघ) पर्व का इतिहास अत्यंत प्राचीन और पौराणिक है जो मुख्य रूप से सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश (मकर संक्रांति) और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान से जुड़ा है। यह माघ महीने में मनाया जाता है, जिसे बेहद पवित्र माना जाता है और यह नई फसल के साथ-साथ शीत ऋतु के अंत व वसंत के आगमन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि माघ” शब्द का सम्बन्ध श्री कृष्ण के एक स्वरुप “माधव” से है। इस महीने को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में ढेर सारे धार्मिक पर्व आते हैं, साथ ही प्रकृति भी अनुकूल होने लगती है। राजनगर | राजनगर प्रखंड के खीरी स्थित सनराइज इंग्लिश स्कूल में परंपरा के अनुसार होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समारोह में मगध सम्राट हॉस्पिटल के संचालक डॉ. ज्योति सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक व पत्रकार शामिल हुए। स्कूल के निदेशक पूर्णचंद्र महतो ने सभी अतिथियों का स्वगात किया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों ने अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। बाद में सभी ने स्कूल परिसर में स्नेहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में पूरा परिसर होली के रंग और उत्साह से सराबोर रहा। चाईबासा | पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बिष्टुपुर, झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम में कक्षा ग्यारहवीं के लिए पार्श्व परीक्षा होगी। सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक परीक्षा होगी। सभी अभ्यर्थियों को सूचित है कि वे प्रातः 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की जा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *