देसी जुगाड़ू विद्युत यंत्र से तालाब में मछली पकड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत

चाईबासा | जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवाई मुंडा साई निवासी 52 वर्षीय अधेड़ प्रेम पूर्ति की मौत नदी में डूबकर हो गई। घटना बुधवार की बताई जाती है। बताया गया कि मृतक मागे परब मनाने के लिए कुंदरीजूर गांव गया था। दोपहर के बाद जहां से वह अपने गांव पैदल ही सरवाई लौट रहा था। संभवतः इसी दरमियान नशे में होने के कारण नदी की खाई में गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में करने के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। भास्कर न्यूज | चाईबासा मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तोरलो निवासी 18 वर्षीय युवक बोंज कोंडांकेल की मौत बिजली की करेंट से तालाब में मछली मारने के दौरान करेंट लगने से हो गई। पुलिस मिल्स को अपने कब्जे में करने के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना होली के दिन अपराह्न 2बजे बुधवार की बताई जाती है। बताया गया कि गांव का ही शादीशुदा एक व्यक्ति तालाब में मछलियों को जुगाड़ू यंत्र से करंट लगाकर शिकार करता है। बुधवार को पानी के अंदर उसी जुगाड़ू यंत्र से 18 वर्षीय युवक अन्य ग्रामीणों के साथ तालाब में मछली का शिकार कर रहा था। इसी क्रम में युवक को करेंट लगी और मौत हो गई। युवक को तालाब के पास से उठाकर सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझारी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मंझारी थाना पुलिस द्वारा कागजी कार्यवाही करने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को सदर अस्पताल में लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।सदर अस्पताल के एक चिकित्सक की लापरवाही गुरुवार को तब देखने को मिली जब 12:00 पोस्टमार्टम के लिए मंझारी से लाई गई युवक की लाश को शाम 3:45 बजे चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया। इस बीच मृतक के परिजन तथा थाना पुलिस काफी परेशान रही। थाना पुलिस द्वारा जब अस्पताल के डीएस कार्यालय के पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई तो, उन्होंने कई बार डॉक्टर को फोन किया तो डॉक्टर फोन को रिसीव नहीं कर रहा था या तो फोन काट दे रहा था।इस मंझारी तथा जेटेया से दो और लाश पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। उन मृतक के परिजनों को भी काफी परेशानी हुई। चाईबासा | होलिका दहन के दिन मंगलवार रात को सड़क हादसे में गंभीर रूप से अज्ञात युवक घायल हो गया। उसे सिर और पैर पर गंभीर चोट लगी है। पीसीआर पुलिस द्वारा इलाज के िलए चाईबासा इमरजेंसी वार्ड में रात को एडमिट कराया गया है। वह अपना नाम तथा पता नहीं बता पा रहा है। सरायकेला | जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुंडाटांड़ पंचायत के सिंदरी गांव में मंगलवार दोपहर को जंगल की आग बुझाने के दौरान एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम 60 वर्षीय मुचीराम महतो बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंदरी गांव से सटे जंगल में अचानक आग लग गई, जो तेज हवा के कारण धीरे-धीरे बस्ती की ओर बढ़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने के लिए समुचित सड़क नहीं होने के कारण दमकल वाहन समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। इस बीच ग्रामीण स्वयं बाल्टी और पानी के सहारे आग बुझाने में जुटे रहे। इसी दौरान मुचीराम महतो नामक वृद्ध आग की चपेट में आ गए और लोगों की आंखों के सामने ही झुलसकर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ^डॉ दिवाकर से अस्पताल प्रशासन भी काफी परेशान है। अस्पताल में भी नियमित ड्यूटी नहीं करते। यही वजह से उन्हें जेल में ड्यूटी दी गई है लेकिन जेल में भी नियमित रूप से नहीं जाते। गुरुवार को जेल में एक कैदी की मौत हो गई थी। जेल के डॉक्टर दिवाकर के नहीं आने के कारण अस्पताल के डीएस डॉक्टर हांसदा जेल गए थे। उन्होंने वहां से दिवाकर डॉक्टर को फोन किया तो वह 3:30 बजे आए। डॉक्टर हांसदा, डी एस सदर अस्पताल, चाईबासा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *