खाना बनाने के दौरान महिला आग से झुलसी

चाईबासा । सदर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी भरत कारवां की 25 वर्षीय महिला प्रेंका कारवा खाना बनाने के दौरान बुरी तरह आग से झुलस गई। घटना होली के दिन की बताई जाती है। आग लगने पर वह बचाव के लिए चिल्लाने लगी तो उसके पति ने दौड़कर उसके शरीर पर पानी डालकर आग को बुझाया और नाइटी को फाड़ कर पत्नी के शरीर से अलग किया। लेकिन तब तक में पत्नी के दोनों हाथ तथा छाती का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम ले जाने की सलाह दी लेकिन पति ने परिवार की खराब माली हालत को देखते हुए समाचार लिखे जाने तक सदर अस्पताल में ही पत्नी का इलाज करवा रहा है। पति मछली भेज कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहा है उनके दो बच्चे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *