जालंधर | कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर शेखां बाजार में भक्तों ने होली उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारियों ने विधिवत पूजन और ज्योति प्रज्जवलित करके की। पूजन के बाद भक्तों ने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में विधायक रमन अरोड़ा और दीपक सरगम एंड पार्टी ने भजनों का गुणगान किया।


