जालंधर | मां राज राजेश्वरी कामाख्या देवी धाम कोट सदीक नजदीक गाखला पुल में श्रद्धापूर्वक हवन किया गया। इस मौके विद्वानों ने कहा कि जीवन का हर फैसला भगवान पर छोड़ दें। वे आपकी हर समय रक्षा करेंगे। ईश्वर के सामने अपनी इच्छाएं रखें, पर समय तय न करें। जो जीवन में घट रहा है या घटेगा, उस पर प्रश्न मत खड़े करो, बल्कि प्रभु पर अटूट विश्वास रखो। याद रखें कि भगवान श्रीकृष्ण भी मनुष्य जीवन में अपनी सारी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाए थे। उन्हें भी गोकुल और यशोदा मैया को छोड़कर मथुरा जाना पड़ा था। यहां पंडित राजेश, पंडित अविनाश गौतम, मनीष हांडा, विजय हांडा, आदित्य भसीन, प्रदीप इंद्र कुमार, सोनू, रोहित बहल, दीपक वर्मा, सन्नी, अमित, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


