भास्कर न्यूज | खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़बेता के लेदागामारा के जंगल में अचानक आग लग गयी,जिससे जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वहीं, दमकल कर्मियों की सक्रियता से आग पर काबू पाया गया। मालूम हो कि ग्रामीणों ने सर्वप्रथम जंगल से सर्वप्रथम धुआं निकलते हुये देखा था।थोड़ी ही देर में आग ने जंगल को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक करीबन 30 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। इस घटना से पूरे इलाके में काफी सनसनी फैल हुइ है। घटना को लेकर वन विभाग का कहना है कि समय समय पर वन कर्मी जागरूकता अभियान चलाते है और लोगो को सचेत करते है कि जंगल में आग ना लगाये,जिससे कीमत पेड़ नष्ट हो रहे है ,वन प्राणियों की जान आफत में आ सकती है, पर्यावरण को क्षति पहुंचती है, इसके बावजूद कुछ शरारती लोग अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है।जंगल में जानबूझकर आग लगा रहे है।इस तरह के लोगों को जल्द ही चिन्हित किया जाएगा और वन विभाग के कानून के अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


