जालंधर | सामाजिक सेवा की अपनी लंबी परंपरा को जारी रखते हुए बीबी नानकी जी चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से मोहल्ला खोदियां स्थित मंदिर श्री मेला राम में 366वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस पुनीत कार्य का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना था। समारोह के दौरान लगभग 120 परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार संसाधनों के अभाव में भूखा न रहे। यहां अशोक सोबती, नरिंदर सिंह, बाबू लाल चितारा, रजिंदर कपूर और पंडित भोलानाथ द्विवेदी व अन्य उपस्थित रहे।


