लुधियाना| होली के उपलक्ष्य में कुंदन पुरी स्थित श्री राधा गोविंद संकीर्तन मंडल सेवक सिद्ध पीठ द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमलदीप छाबड़ा परिवार द्वारा श्री ठाकुर जी के विधिवत पूजन व वंदना से हुआ। उत्सव के केंद्र में रहे श्री ठाकुर जी का दरबार रंग-बिरंगी पिचकारियों, सुगंधित गुलाल और गुब्बारों से सजाया था। संकीर्तन की शुरुआत हरे कृष्ण-हरे राम महामंत्र के सामूहिक जाप से हुई। इसके पश्चात मंडल के गायक केशव जोशी, विशाल अरोड़ा और राहुल बस्सी ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के बीच जब फूलों की होली शुरू हुई तो परिसर गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों की खुशबू से सराबोर हो गया। मंडल के सदस्य केशव जोशी ने बताया कि ठाकुर जी संग फूलों की होली खेलने की यह परंपरा भक्तों को प्रभु के साथ आत्मीयता का अनुभव कराती है। इस अवसर पर बाबा मीना शाह, सतीश वशिष्ठ, दिलप्रीत कालरा, विशाल ढल, हनी सिक्का और तरुण सलूजा आदि उपस्थित रहे।


