भास्कर न्यूज | लुधियाना फिरोजपुर रोड स्थित श्री जगन्नाथ धाम मंदिर में होली का महापर्व मनाया गया। उत्सव की भव्य शुरुआत मुख्य अतिथियों विधायक अशोक पाराशर पप्पी, विधायक मदन लाल बग्गा, मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर और पार्षद प्रदीप शर्मा गैब्बी द्वारा भगवान की पावन आरती उतारकर की गई। इस महोत्सव का सबसे बड़ा और दिव्य आकर्षण भगवान का वह विशेष शृंगार रहा। फूलों की महक और प्रभु की मंद मुस्कान ने पूरे वातावरण को साक्षात बैकुंठ जैसा स्वरूप दे दिया। टोनी महाजन ने पूर्ण श्रद्धा के साथ ध्वज धारण करवाया और विपिन जैन श्रमण व परिवार द्वारा भगवान को महा-प्रसाद अर्पित किया गया। बरसाना से पधारे हरि भक्त द्वारा किए गए महा-संकीर्तन और भजनों होली खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरसे” व “जगन्नाथ स्वामी नयन पथ गामी भवतु मे ने उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दिव्य नृत्य-कीर्तन के इस आनंदमयी वातावरण में भाजपा प्रधान रजनीश धीमान, लीना टपारिया और विपिन सूद काका ने भी भजनों का भरपूर आनंद लिया। समारोह के समापन पर प्रधान सतीश गुप्ता, अनिल सलुजा और चेयरमैन नवीन भाटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।


