पीएयू एम्प्लॉयज यूनियन ने संभाला कार्यभार

लुधियाना| पीएयू एम्प्लॉयज यूनियन के चुनाव 27 फरवरी को हुए थे। इसमें पीएयू एम्प्लॉयज यूनियन की नई चुनी हुई एग्जीक्यूटिव ने 2026-2028 के टर्म के लिए बलदेव सिंह वालिया प्रेसिडेंट और जनरल सेक्रेटरी मनमोहन सिंह की लीडरशिप में यूनियन ऑफिस का पदभार संभाला। इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन जगजीत सिंह अपनी पूरी कमेटी के साथ यूनियन ऑफिस पहुंचे और नए चुने गए ऑफिस बेयरर्स को ऑफिस का चार्ज दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में एम्प्लॉयज इकट्ठा हुए। जनरल सेक्रेटरी मनमोहन सिंह की ओर से इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन ने अपनी टीम और सभी ग्रुप्स और एम्प्लॉयज का धन्यवाद किया। प्रधान बलदेव सिंह वालिया ने कहा कि एम्प्लॉयज ने लगातार छठी बार रिकॉर्ड लीड के साथ जिताकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर हरजीत सिंह, अवतार चंद, लाल बहादुर यादव, सुखविंदर सिंह गिल, केशव सैनी, नवनीत शर्मा, नरिंदर सिंह सेखो, रणजीत सिंह, धरमिंदर सिंह सिद्धू, भूपिंदर सिंह, गुरइकबाल सिंह सोही, सतविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, बरिंदर सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *