लुधियाना| आरटीओ दफ्तर में कर्मचारियों ने होली का त्योहार बड़े उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं। कार्यालय परिसर में हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नवदीप, प्रिंस, अनुचित, अंचित, जसप्रीत और अमरदीप सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने आरटीओ चहल को होली की बधाई दी। सभी ने एक-दूसरे को सुरक्षित और खुशहाल होली मनाने का संदेश भी दिया।


