नूरपुर-धोगड़ी के छप्पड़ में 1 करोड़ से बनेगा पिकनिक स्पॉट, निगम ने काम शुरू किया

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर के नूरपुर-धोगड़ी में पुराने छप्पड़ के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। यहां पर पहले चरण में स्टोन पिचिंग, पानी को साफ करने को एरिएटर और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगेगा। वैसे निगम पहले फेस का काम जुलाई तक पूरा करेगा। इसके बाद दूसरे फेस का काम शुरू होगा। इसके बाद यह स्थान एक सुंदर सार्वजनिक स्थल के रूप में उभरेगा। नूरपुर धोगड़ी में पुराने छप्पड़ के चारों तरफ हरियाली और लैंडस्केपिंग की जाएगी। जिससे इलाके की हवा शुद्ध होगी और पर्यावरण प्रेमियों को सुकून मिलेगा। रात के समय छप्पड़ की खूबसूरती निखारने को डेकोरेटिव और कलरफुल लाइट्स लगाई जा रही हैं।सुबह-शाम सैर पर आने वाले लोगों के लिए तालाब के किनारे बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी। वहीं छप्पड़ के किनारों को कटाव से बचाने और मजबूती देने के लिए पत्थरों की पिचिंग की जाएगी। इससे छप्पड़ का ढांचा लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा। वहीं छप्पड़ के पानी को साफ करने के लिए आधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखने और बदबू को रोकने के लिए एरिएटर लगाए जाएंगे। यह जलीय जीवन और स्वच्छता के लिए बेहद जरूरी है। इस संबंध में एसडीओ तरनप्रीत सिंह ने कहा कि निगम ने धोगड़ी में छप्पड़ के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। वैसे निगम पहले चरण का काम जून तक पूरा करेगा। सैर-सपाटे के लिए बेहतरीन जगह मिलेगी नगर निगम के इस कदम से धौगड़ी के लोगों को सैर-सपाटे के लिए घर के पास ही एक बेहतरीन जगह मिलेगी। इस सौंदर्यीकरण का मुख्य मकसद जल निकायों को संरक्षित करना और शहरी आबादी को प्रकृति के करीब लाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *