नागरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 27 साल के युवक की मौत

भास्कर न्यूज | जालंधर नागरा फाटक के पास बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से दशमेश नगर के रहने वाले 27 साल के मनोज कुमार (पुत्र श्याम लाल) की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। मनोज कुमार नागरा रेलवे क्रॉसिंग को पैदल पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों और पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार अविवाहित था और मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर-बसर करने में मदद करता था। उसकी अचानक मौत की खबर सुनते ही दशमेश नगर इलाके और उसके परिवार में मातम छा गया है। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *