नूरमहल के डेरा संत साधु में बरगद और पीपल का पेड़ काटने पर तीखा विरोध

भास्कर न्यूज | जालंधर नूरमहल के संत नगर इलाके में स्थित डेरा संत साधु राम मंदिर परिसर में पुराने बरगद और पीपल के पेड़ काटे जाने का मामले को लेकर शहरवासियों और धार्मिक संगठनों में रोष पाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय निवासी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता राज बहादुर संधीर, निवासी मोहल्ला सुरैनेह नूरमहल ने बताया कि मंदिर परिसर में करीब 40 फीट ऊंचा बरगद का पेड़ था, जिसके साथ एक पीपल का पेड़ भी लगा हुआ था। आरोप है कि 3 मार्च 2026 को मंदिर में रहने वाले केयरटेकर पंडित कमल कुमार पुत्र राम कृष्ण और सीपा पुत्र कमल कुमार ने पेड़ों को कटवा दिया। शिकायत के अनुसार कश्मीरी राशिद शौकत अली उसके साथियों के साथ पेड़ काटकर गाड़ी में लादकर ले गया। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले संबंधी 4 मार्च को थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया था। शिकायतकर्ता ने सीएम पंजाब, डीसी जालंधर, एसडीएम फिल्लौर, डीएसपी नकोदर और फॉरेस्ट विभाग के रेंज ऑफिसर को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *