राओवाली मोड़ पर इमरजेसी ब्रेक लगाने पर मिक्सर से टकराया सिलेंडरों से भरा ट्रक

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर-भोगपुर हाईवे पर गांव राओवाली मोड़ के सामने वीरवार दोपहर एक मिक्सर ट्रक और सिलेंडरों से भरे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सड़क पर अचानक आए एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। हालांकि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एसएसएफ के इंचार्ज सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। जानकारी के अनुसार मिक्सर ट्रक (पीबी-08- एफजी-7404) जिसे रणजोत सिंह पुत्र जरनैल सिंह (निवासी अमृतसर) चला रहा था और वह जालंधर से पठानकोट की ओर जा रहा था। जब वह राओवाली के पास पहुंचा, तो उसके आगे अचानक एक अज्ञात वाहन आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में रणजोत सिंह ने जैसे ही ब्रेक लगाई, पीछे से आ रहा ट्रक (पीबी-08-डीजी-1559) जिसे अमनदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह (निवासी जालंधर) चला रहा था, अनियंत्रित होकर मिक्सर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। हादसे के दौरान मौके पर 112 हेल्पलाइन के कर्मचारी राज कुमार भी पहुंच गए थे। एसएसएफ टीम की ओर से घटना की जानकारी थाना मकसूदां में नोट करवा दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *