फोकल पॉइंट चौक में ट्रक के नीचे आई महिला, मौत

जालंधर | फोकल पॉइंट चौक में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने गांव रंधावा मसंदा की रहने वाली महिला को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान सुखविंदर कौर के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर महिला के परिवार को हादसे की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चों के साथ स्कूटी पर बाजार गई थी, जब वह बाईपास फोकल पॉइंट चौक पहुंची तो ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी और ट्रक महिला के ऊपर से गुजर गया। हादसे में बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब हादसा हुआ, उस समय ट्रक कालिया कॉलोनी की तरफ से आ रहा था और महिला फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *