जालंधर| इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जालंधर ने शहर के एक होटल में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रेसिडेंट डॉ. धीरज भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों और उनके परिवारों ने शिरकत की। समारोह में कोरियोग्राफर राजन सियाल के निर्देशन में डॉक्टरों ने पारंपरिक बोलियों और गानों पर जमकर डांस किया। इस दौरान फूलों और गुलाल के साथ होली खेली गई और बच्चों ने पिचकारियों का आनंद लिया। इस अवसर पर डॉ. नवजोत दहिया, डॉ. राजेश सच्चर, डॉ. जैस्मीन, डॉ. गुरदेव परमार समेत शहर के अन्य मौजूद रहे।


