जोड़ी गांव से जयपुर के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग

भास्कर संवाददाता | चूरू जोड़ी गांव में युवा मंच उड़ान नवयुवक मंडल जोड़ी की बैठक हुई। बैठक में जोड़ी गांव से जयपुर के लिए रोडवेज बस चलाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। मंडल के रवि आनंद ने बताया कि विधायक हरलाल सहारण ने जोड़ी से जयपुर के लिए रोडवेज बस चलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक संचालन शुरू नहीं हुआ है। मंडल पदाधिकारियों ने बस चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने का फैसला लिया। इस अवसर पर अनुज स्वामी, अशोक स्वामी, सुरेंद्र सिंह, मदन गोस्वामी, मनोज पुरी, राहुल, रमेश बावलिया, दिलीप बावलिया, राकेश सिहाग सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। चूरू. जोड़ी गांव में हुई बैठक में चर्चा करते मंडल के पदाधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *