बूंदी| अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के बैनर तले जनता क्लिनिक के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर डिप्टी सीएमएचओ प्रदीप शर्मा को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और हेल्पर्स को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है, यहां तक कि नई एजेंसी ने भी दो माह का भुगतान रोक रखा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस पर डिप्टी सीएमएचओ ने शीघ्र भुगतान कराने और भविष्य में वेतन समय पर दिलाने का आश्वासन दिया। जिला प्रवक्ता अमित गौतम, सुरेश महावर, नंदकिशोर शर्मा, प्रद्युम्न बागड़ी शामिल रहे।


