देईखेड़ा क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, 24 घंटे बाद हुई शिनाख्त

बूंदी| देईखेड़ा क्षेत्र में रेल की पटरियों पर मृत मिले युवक की करीब 24 घंटे बाद पहचान हो गई। मृतक की शिनाख्त करौली जिले के फोजीपुरा गांव निवासी राजेश जाटव के रूप में हुई है। राजेश विवाहित था और उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। देईखेड़ा पुलिस थाने के एएसआई कैलाश मीणा ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए प्रदेश के सभी पुलिस थानों, अखबारों पर सूचना प्रसारित की गई थी। इसके बाद मृतक के बड़े भाई विजेंद्र सिंह जाटव ने शव की पहचान अपने छोटे भाई राजेश जाटव के रूप में की। मृतक राजेश जाटव (30) पुत्र केदार जाटव, ग्राम फोजीपुरा-बालघाट, जिला करौली का निवासी था। उसके भाई ने बताया कि राजेश बिजोलिया में फर्सी का काम करता था और वहां से कोटा-पटना ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था, तभी वह ट्रेन से गिर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *