राष्ट्रीय किसान महासभा जयपुर जिले का तृतीय जिला सम्मेलन खकबाबा धाम पर आयोजित हुआ

राष्ट्रीय किसान महासभा जयपुर जिले का तृतीय जिला सम्मेलन खकबाबा धाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कुड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से संगठन की कमान एक बार फिर पुराने चेहरों को सौंपी गई। जिलाध्यक्ष पद पर मालीराम हनिनवाल और जिला सचिव पद पर सुरेश बायला को दूसरी बार यथावत रखा गया। इसके साथ ही सात सदस्यीय जिला प्रबंध कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सम्मेलन के दौरान किसानों की ज्वलंत समस्याओं और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि किसानों की फसलों पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) लागू की जाए, संपूर्ण कर्जा माफ हो और फसल बीमा क्लेम में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर किया जाए। इसके अलावा, क्षेत्र में बिक रहे नकली दूध पर कठोरता से रोक लगाने और दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सामाजिक सरोकार निभाते हुए महासभा ने युवाओं में बढ़ते नशे को समाज के लिए अभिशाप बताया और इसे रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र मण्डोलिया ने संगठन की मजबूती के लिए जिले की वंचित तहसीलों में नई इकाइयां गठित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाल चन्द झाझड़ा, प्रदेश प्रभारी रमेश मीणा, जिला प्रभारी भंवर लाल मण्डोलिया, जिला संयोजक कल्याण सहाय चौपड़ा एवं झोटवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष मदन लाल दातेल, रमाकान्त टेलर, बजरंग लाल बोहरा सहित झोटवाड़ा, आमेर और शाहपुरा क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। करणसर | राष्ट्रीय किसान महासभा जयपुर जिले का तृतीय जिला सम्मेलन में मौज्ूद किसान।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *