भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया की जीत के बाद मध्यप्रदेश के कई शहरों में जश्न का माहौल देखने को मिला। इंदौर के राजबाड़ा में फैंस तिरंगा लेकर नाचे और भारत माता के जयकारे लगाए। भोपाल में लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले, जबकि उज्जैन के टॉवर चौक पर युवाओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। जबलपुर में बाइक रैली निकाली गई और बालाघाट में क्रिकेट प्रेमी ‘चक दे इंडिया’ पर झूमते नजर आए। देवास और शाजापुर में भी लोगों ने दुकानों पर एलईडी लगाकर मैच देखा। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, फैंस ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को बधाई दी। जश्न की तस्वीरें भारतीय टीम चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल भारतीय टीम चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। खिताबी मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। सेमीफाइनल में सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि इंग्लैंड के बेथेल का शतक बेकार गया। मैच से पहले उज्जैन के अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी की थी। खबर से जुड़े मिनट टु मिनट अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए। यह खबर भी पढ़ें भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। 254 रन चेज कर रही इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर


