सादुलपुर | स्टेट हाइवे 41 पर लंबोर बड़ी टोल प्लाजा को हटाने की मांग को धरना गुरुवार को भी जारी रहा। धरनार्थियों ने बताया कि पिछले 12 दिन से शांति पूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। अखिल भारतीय किसान सभा के कुरड़ाराम दमीवाल व रामनिवास लांबा व नौजवान सभा के नरेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि जब तक टोल से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर मेवा सिंह, सुनील जाखड़, योगेश जाखड़, विकास जाखड़, सुरेश मील, राजबीर जाखड़, प्रदीप जांगिड़, अभिषेक, योगेश, राजकुमार गोस्वामी, दलीप गोस्वामी, रामनिवास जाखड़ आदि मौजूद रहे।


