बड़वानी में पेंशनर्स एसोसिएशन ने बुलंद की आवाज:मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- एरियर का भुगतान करें

बड़वानी में मांगों को लेकर बुधवार शाम 4.30 बजे सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेशनर महासंघ ने एसडीएम भूपेंद्र रावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पेंशनर्स को केंद्र के सामन महंगाई राहत देते हुए एरियर्स का भुगतान किया जाए। शासकीय कर्मचारियों के समान पेंशनर्स को भी मृत्यु होने पर 50 हजार रुपए एक्सग्रेशिया का भुगतान करें। पेंशनर्स को 80 साल की आयु पर मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन आदेश में संशोधन कर 65 वर्ष की आयु से लाभ दिया जाए। इसके अलावा, पेंशनर्स को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में पूर्व की भांति छूट (रियायत) देने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई। वहीं, पूर्व में शासन द्वारा सीएमओ के माध्यम से गंभीर बीमारियों पर स्पेशलिस्ट द्वारा लिखी गई ब्रांडेड दवाइयां बाजार से खरीदकर दी जाती थी, जो वर्तमान में नहीं मिल रही हैं। पुन: ब्रांडेड दवाइयां जो विशेषज्ञ द्वारा लिखी गई है। बाजार से क्रय करके वितरण व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ की जाए। वहीं, ज्ञापन में ये भी मांग की गई कि राज्य पुर्नगठन अधिनियम की धारा 49 विलोपित करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए। ज्ञापन के समय जिला अध्यक्ष आरके जैन, सचिव महेश शुक्ला, राजेंद्र कुमार चौहान, टीआर लारिया, चंद्रसिंह वर्मा, दीपक जैन, सीताराम यादव, रमेश पंवार, संतोष दासौंधी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *