इंदौर में पेंशनर्स डे मनाया:फेडरल बैंक ने वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन के 31 सदस्यों का किया सम्मान

नेशनल पेंशनर्स डे पर मंगलवार को फेडरल बैंक ने एसोसिएशन के 31 पेंशनरों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और बैंक के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर फेडरल बैंक के जोनल हेड शशिधरण सी.एम., रीजनल हेड अजयकुमार जुनेजा, ब्रांच हेड अंकित माथुर ने बैंक द्वारा पेंशनरों के हित में दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एसोसिएशन की इंदौर शाखा के पेंशनरों का शॉल, श्रीफल, सम्मानपत्र देकर सम्मान किया। एसोसिएशन की ओर वीरेंद्र शर्मा, राजेश जोशी, भगवती पंडित, पं. रामचंद्र दुबे, बीसी जैन, देवीसिंह बारूपाल, दीपक धनोडकर, नरेन्द्रसिंह ठाकुर, उमा हार्डिया ने बैंक अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जगन्नाथ अहिरे, श्रीकांत इंगले, सुभाष वर्मा, बिहारीलाल वर्मा, चतुर्भुज मिश्रा, रमेश सिंदेल, कैलाश सेन, बद्रीलाल सोलंकी, सुभाषचन्द्र दुबे, मालती शर्मा, जयश्री महोदय, मीना बिल्लौरे, जयश्री काम्बले एवं अन्य पेंशनरों को सम्मानित किया। एसोसिएशन की ओर से राधेश्याम पाटीदार ने संबोधित किया। समारोह में मंगलेश दुबे एवं आशीष चंदेले का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बैंक की रुधि अग्रवाल एवं हिमानी कपूर ने किया और पेंशनरों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। एसोसिएशन की ओर से कमला द्विवेदी ने आभार माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *