सादुलपुर | कस्बे के मोहता पब्लिक स्कूल में गुरुवार को हुए समारोह में हाल ही में सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। योगिता पुत्री जुगल कंदोई व युक्ता पुत्री कमल बिंदल का सम्मान किया गया। मोहता ग्रुप के चेयरमैन श्रीवर्धन मोहता ने बधाई संदेश में कहा कि सफलता केवल कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही मिलती है। योगिता व युक्ता ने इसे सिद्ध कर दिया है। मोहता ग्रुप के सीईओ डॉ. प्रताप सिंह राठौड़ व प्राचार्य मनीष कुमार शर्मा ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उप प्राचार्य इंद्र सिंह, अदरीश मोहम्मद सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।


