कबड्‌डी प्रतियोगिता; पुरुष व महिला दोनों वर्ग में चूरू की टीम ने बाजी मारी

भास्कर संवाददाता | चूरू कड़वासर गांव में गुरुवार को मेरा युवा भारत चूरू व स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान बरड़दास के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कबड्डी के मैच हुए। उद्घाटन मैच कबड्डी पुरुष वर्ग में चूरू और तारानगर टीम के बीच हुआ, जिसमें चूरू टीम विजेता रही। इसी तरह महिला वर्ग में भी चूरू और तारानगर के बीच मैच हुआ, उसमें भी चूरू टीम विजेता रही। इस मौके पर निवर्तमान चूरू प्रधान दीपचंद राहड़, जिला युवा अधिकारी मधु यादव, निवर्तमान उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिथियों ने युवा मंडल को खेल सामग्री वितरित की। ओमप्रकाश प्रजापत ने अतिथियों का स्वागत किया। युवा मंडल जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापत ने आभार जताया। इस अवसर पर लेखाकार महेश सैनी, नेमीचंद जांगिड़, नीरज जांगिड़, चेतराम सहारण, हरिराम सैनी, संजय मुहाल, राजेश शर्मा, रेवंत सिंह, संदीप शर्मा, रतनलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *