बीदासर ब्लॉक के 14 पीईईओ को पुस्तकों का वितरण किया

भास्कर संवाददाता | चूरू राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल की ओर से अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र के लिए शुक्रवार को पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया है। ये वितरण 25 मार्च तक चलेगा। पहले दिन बीदासर ब्लॉक के 14 पीईईओ पुस्तकों का वितरण किया गया। बतादें कि जिले के 1413 सरकारी स्कूलों को रूटवाइज पुस्तकों का वितरण किया जाना है। जिला स्तर पर 8 लाख से अधिक पुस्तकों की डिमांड की गई है। हनुमानगढ़ी स्थित वितरण केंद्र के मुख्य प्रबंधक मुकेश चावला ने बताया कि अब 25 मार्च तक विभाग की ओर से तय किए गए रूट के अनुसार संबंधित ब्लॉक के पीईईओ को पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। सीडीईओ डॉ. संतोष महर्षि ने बताया कि इस बार सत्र शुरू होने से पहले नए सिलेबस की पुस्तकों का वितरण कर दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *