गोली लगने से घायल हुए हिस्ट्रीशीटर की मौत, रिश्तेदार के हाथ से चली थी बंदूक

गांव मुगलपुर में बुधवार रात गोली चलने की घटना में घायल हुए हरसौरा थाने के हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे मुगलपुर गांव में गोली चलने से महेश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे बानसूर अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। उसका निम्स अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। थानाधिकारी जनमेजा राम ने बताया कि रात करीब 11 बजे बानसूर अस्पताल से युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खेत में दो-तीन व्यक्ति बैठे हुए थे, जिनमें हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर और उसका रिश्तेदार चेतन उर्फ काली भी शामिल था। परिजनों के अनुसार चेतन उर्फ काली के हाथ में हथियार था। जो अचानक चल गया और गोली महेश गुर्जर के पेट में लग गई। डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि मुगलपुर निवासी महेश गुर्जर की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। उन्होंने बताया कि महेश गुर्जर के खिलाफ विभिन्न मामलों में 22 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कल सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *