अक्षपाद महर्षि गौतम जयंती महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। पंचायत मंत्री गोपाल उपाध्याय ने बताया कि आगामी 19 मार्च को मुख्य समारोह गुर्जर गौड़ छात्रावास में आयोजित किया जाएगा। पूर्व संध्या पर भजन संध्या आयोजित की जाएगी। समाज की चारों इकाइयों पंचायत, ट्रस्ट, महिला सभा एवं नवयुवक मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सदस्यों ने आवश्यक सुझाव प्रदान किए। आयोजन को सफल बनाने के लिए ध्वजारोहण, मंच सज्जा, हवन, मेधावी छात्र अभिनंदन, भोजन आदि समितियों को दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण उपाध्याय, ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीकिशन जोशी, मंत्री रमेश तिवाड़ी, महिला सभा अध्यक्ष रानू जोशी, कोषाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, मंत्री संजय चौबे, रामपाल उपाध्याय, विष्णुदत्त जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।


