बालिका सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा जिले में 4 सेंटरों पर 8 को

भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं बालिका सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा 8 मार्च को होगी। इसके लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां जिले के 1056 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक की पारी में होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश हलवान ने बताया कि दो बालिका सैनिक स्कूलों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 मार्च को होगा। इसके लिए शहीद कर्नल जे पी जानू राउमा विद्यालय, जेके मोदी बालिका राउमा विद्यालय, परमवीर पीरू सिंह राउमा विद्यालय तथा राउमा विद्यालय उदावास को परीक्षा सेंटर बनाया गया है। यहां पर जिले की 1056 छात्राएं सैनिक स्कूल की कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होंगी। परीक्षा के माध्यम से बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर (बीकानेर) व महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल सीकर में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश पत्र शाला दर्पण पोर्टल केमाध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *