पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड खत्म, मार्च के आखिर जैसी गर्मी;:पूरे सप्ताह मौसम रहेगा ड्राई, 12 मार्च तक बारिश के आसार नहीं; तापमान बढ़ेगा

पंजाब और चंडीगढ़ में अब ठंड लगभग खत्म हो गई है और दिन के समय गर्मी महसूस होने लगी है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मौसम मार्च के आखिर जैसा लगने लगा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पूरे सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी। हालांकि शुक्रवार को भी कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक चल रहा है। श्री आनंदपुर साहिब में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे ज्यादा रहा। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज हुआ। इस हफ्ते न्यूतम तापमान 14 डिग्री पार करेगा मौसम विभाग के अनुसार आज से 12 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और मध्य, पश्चिमी तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान है। यह 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो सामान्य या सामान्य से अधिक रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा, इसलिए मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना न के बराबर है। तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में तेज सतह हवाएं चलने की भी संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *