3 दिनों से लापता युवक का शव डैम में मिला

कुड़ू | थाना क्षेत्र क सुंदरू पंचायत के ओपा डैम से एक युवक का शव कुड़ू पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान कुड़ू थाना क्षेत्र के लापुर गांव निवासी अख्तर कुरैशी के 18 वर्षीय पुत्र जुनैद कुरैशी के रूप में किया गया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कुड़ू थाना क्षेत्र के लापुर गांव निवासी अख्तर कुरैशी का 18 वर्षीय पुत्र जुनैद कुरैशी मानसिक रूप से बीमार था। वह विगत दो मार्च की रात से घर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, परंतु उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी बीच बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने शव बुचा ओपा डेम में देखा। सूचना कुड़ू थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद कुड़ू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। गुमला | सिसई प्रखंड क्षेत्र के पुसो थाना अंतर्गत एक गांव निवासी विवाहित महिला ने मंगलवार के अपराह्न 4 बजे गुमला थाना पहुंचकर गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ 6 वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर गुमला थाना पहुंची। जानकारी देते हुए महिला ने बताया 8 वर्ष पूर्व एक युवक से उसका विवाह हुआ था। गांव के ही रहने वाला और रिश्ते में देवर लगता है, बहला-फुसला कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों गांव छोड़कर भाग गए। वहीं दोनों का एक नाजायज पुत्र भी है। मामले को लेकर 2020 में गांव में पंचायत की गई थी, जिसमें महिला को अपने पति के साथ रहने की बात पर सहमति बनी। महिला पति के साथ रहने लगी। युवक महिला के पति और बेटे को जान से मारने की धमकी देता है। गुमला| गुमला विधायक भूषण तिर्की ने विस में शहरी पेयजल की समस्या से संबंधित मामला उठाया है। इसका स्थानीय स्तर पर समर्थन किया जा रहा है। चूंकि यह जनहित से जुड़ा है। इसपर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रमेश कुमार चीनी ने विधायक का आभार जताया है। कहा है कि निश्चित इस समस्या से शहरवासी विशेषकर गर्मी के दिनों में चिंतित और भुक्तभोगी होते है। इसलिए पीएचईडी व नप आपसी सामंजस्य बनाकर नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था दुरूस्त करें। साथ ही जिन इलाकों में पाइपलाइन का विस्तारीकरण नहीं हो सका है। उन इलाकों को पाइपलाइन से जोड़ते हुए पेयजलापूर्ति की दिशा में कार्य करें। जिससे कि जनता को कोई भी समस्या न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *