मारपीट करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप

गुमला| रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत तुल मूंगा सरई टोली गांव निवासी अनुराधा देवी ने मंगलवार शाम 4 बजे सुरसांग थाना को आवेदन सौंपकर तुल मूंगा छापर टोली गांव के रामजी किसान, महेश किसान और फूद नाथ किसान पर घर आकर मारपीट, गाली-गलौज करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार महिला ने बताया मंगलवार की सुबह 8 बजे तीनों पिता-पुत्र मेरे घर पहुंचे और घर का सामान निकाल कर घर खाली करने को कहा, अन्यथा सारा सामान बाहर फेंक देने की बात कही। वही घर खाली नहीं करने पर जान से मार देने की धमकी दी। अनुराधा ने बताया विगत 9 वर्षों से स्वर्गीय सोहन किसान के घर पूरे परिवार के साथ किराए पर रहती हूं। एक वर्ष पूर्व रामजी किसान गोली मारने की धमकी दिया था। करीब एक माह पूर्व उस घर को खाली करने को कहा था। इस बात की जानकारी मकान मालकिन को दी तो मकान मालकिन बोली कि घर खाली नहीं करना है। जिस समय तीनों घर पर आए उस समय मैं घर पर अकेली थी। मैं एक महिला जनप्रतिनिधि हूं, इसलिए कभी भी पति के साथ इधर-उधर जाना पड़ता है। हम लोगों को इनसे जान का खतरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *