ईसाई समुदाय का 40 दिवसीय उपवास शुरू

बैकुंठपुर | ऐश वेडनेस-डे के साथ ईसाई समुदाय का 40 दिवसीय उपवास 5 मार्च से शुरू हो गया। यह 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर समाप्त होगा। इस मौके पर जिले के इवेन्जलिकल लूथरन चर्च और कैथोलिक चर्च रामपुर समेत अन्य गिरजाघरों में आराधना सभा हो रही है। उपवास काल में हर मसीही परिवार में रोज घरेलू प्रार्थना सभा होगी। हर रविवार गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा होगी। संयुक्त मसीही सेवा समिति के सचिव सरोवर तिर्की ने बताया कि 13 अप्रैल को पाम संडे मनाया जाएगा। इस दिन मसीही परिवार के लोग खजूर की डालियां लेकर प्रार्थना करेंगे। गिरजाघरों में विशेष आराधना होगी। इसके अगले दिन से दुःख भोग सप्ताह शुरू होगा, जो 20 अप्रैल तक चलेगा। 17 को प्रभु यीशु के शिष्यों के साथ किए गए अंतिम भोज को पवित्र ब्यारी के रूप में मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *