11 हजार केवी की चालू लाइन से जुड़े बिजली बॉक्स से कॉपर की प्लेट चोरी की, गिरफ्तार

आमतौर पर 11 हजार केवी की चालू विद्युत लाइन से जुड़े बॉक्स में काम करने से पहले बिजली निगम की टीम शटडाउन लेकर सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करती है, लेकिन जवाहर नगर क्षेत्र में एक चोर ने इसी चालू लाइन से जुड़े बिजली बॉक्स को निशाना बनाकर करीब 6 लाख रुपए के कॉपर वायर और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी महेश चंद ने बताया कि जांच के दौरान करधनी निवासी विष्णु गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन पुलिस रिमांड पर लिया है। वारदात में काम ली गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली। इस संबंध में जयपुर डिस्कॉम के सुधार चतुर्थ के कनिष्ठ अभियंता रितेश शर्मा ने मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया कि पुलिया नंबर 1, शिव शंकर मिष्ठान भंडार के सामने लगे आरएमयू (विद्युत बॉक्स) से अर्थिंग पत्ती, कॉपर वायर और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इस बॉक्स की कीमत करीब 6.23 लाख रुपए बताई गई है। चोरी के कारण आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई थी। पाने-पेचकस का मिला बैग थानाधिकारी महेश चंद ने बताया कि चोर के पास एक बैग मिला है, जिसमें 7 अलग-अलग तरह के पाने, पेचकस और एलन की बरामद हुई है, जिनकी मदद से वह चलती लाइन में बॉक्स में रखी बैट्री एवं कॉपर की प्लेट चोरी कर लेता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *