पंजाब पुलिस में इस साल 3298 पुलिस मुलाजिमों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च को सुबह 10 बजे शुरू होंगे, जो 30 मार्च की रात 11 बजकर 55 मिनट तक चलेंगे। इसके बाद विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।भर्ती प्रक्रिया में लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी गठित किया गया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद यहां आने वाली शिकायतों और सुझावों को सुना जाएगा। 2522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 3298 पदों में से 2522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे, जबकि 766 पद सशस्त्र पुलिस कैडर के रहेंगे। भर्ती से संबंधित लिंक जल्द ही अपडेट किया जाएगा। इसमें सभी नियम व शर्तें पुलिस विभाग द्वारा फाइनल कर दी जाएंगी। साथ ही किस पद के लिए क्या योग्यता और शारीरिक मापदंड होंगे, इसकी पूरी जानकारी भी दी जाएगी। पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 022-61306246 नंबर जारी किया गया है।


