धमतरी | कोसरिया मरार पटेल समाज धमतरी का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम बुधवार को पहुंचा। महापौर रामू रोहरा से मुलाकात की। इतवारी बाजार को ईष्ट देवी मां शाकंभरी समृद्धि हाट-बाजार नामकरण करने की मांग रखी गई। समाज के संरक्षक बिशेसर पटेल ने कहा कि इतवारी बाजार शहर का पुराना बाजार है, जहां धमतरी समेत आसपास गांवों से भी लोग खरीददारी के लिए आते हैं। इस बाजार का नामकरण मां शाकंभरी समृद्धि हाट-बाजार रखने की मांग हुई है। उन्होंने कहा कि बाजार में व्यवसायी और ग्राहकों की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाए। पानी, बिजली और प्रसाधन की समुचित व्यवस्था किया जाए, ताकि खरीददारी करने आने वाले लोगों और व्यापारियों को कोई परेशानी न हो। साथ ही पटेल समाज ने उन्हें 23 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस अवसर पर धमतरी राज अध्यक्ष सगुन पटेल, नील पटेल, मनीष पटेल, दिलीप पटेल, चंद्रकला पटेल, बिमला पटेल, गजेंद्र पटेल, पदुम पटेल आदि मौजूद रहे।


