महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक का लोन

बकावंड | पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) जबलपुर अंचल कार्यालय द्वारा छिंदगांव में स्वयं सहायता समूहों के हित में “पीएनबी कृषि आत्मनिर्भरता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए बैंकिंग सहयोग कार्यक्रम में लखपति दीदी योजना के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं को बैंक द्वारा 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को व्यवसाय प्रबंधन, कृषि, पशुधन विकास आदि में प्रशिक्षण देने के बारे में बताया गया। महिलाओं को बताया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर जॉर्ज तिर्की, डीपीएम नीलेश लखेड़ा, मुख्य प्रबंधक (पीएनबी) हेमराज भोयर सहित अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *