कोयलाभट्टा, तोंगपाल में ग्रामीणों को बांटा सामान

भास्कर न्यूज | तोंगपाल सीआरपीएफ 227 बटालियन ने पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए मंगलवार को कोयलाभट्टा और तोंगपाल में सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया। कार्यक्रम में आस पास के गांव प्रेमारास, हमीरगढ़, सुगघाट, तहकवाड़ा, जूनापानी, लेदा इत्यादि से 1000 से भी अधिक संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को सुदूर इलाकों से आवाजाही के लिए साइकिल, साफ-सफ़ाई एवं पानी रखने के लिए पानी की टंकी, जहां बिजली की आपूर्ति नहीं है उन क्षेत्रों में दैनिक कार्य बाध्य न हो उसके लिए लालटेन, साथ ही बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल यूनिफॉर्म, बैग तथा अध्ययन का सामान, इसके अलावा टेलीवीज़न, कंबल, बर्तन इत्यादि दैनिक उपयोग के सामान भी वितरित किए। इसी दौरान स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे एवं उपचार से वंचित ग्रामीणों के लिए डा. विशाल मल्होत्रा (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) एवं डॉ. अमरनाथ कुमार (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 300 से अधिक लोग आए। चिकित्सा अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *