नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी को जेल

पालकोट | थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघिमा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास गुमला-सिमडेगा मुख्य सड़क में अल्टो कार दुर्घटना में कमला उराईन 55 वर्ष मलई-बागेसेरा थाना पालकोट घायल हो गई है। दुर्घटना के बाद घायल महिला कमला उराईन को इलाज के लिए गुमला ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बघिमा में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास बुधवार लगभग 4 बजे महिला कमला उराईन सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में कोलेबिरा से गुमला की ओर जा रही अल्टो कार ने महिला को जोरदार रुप से टक्कर मारी दी। जिसके कारण महिला सड़क पर औंधे मुंह गिर गई। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। इसके बाद टक्कर मारने वाले अल्टो कार से ही घायल महिला को इलाज के लिए गुमला भेज दिया गया। गुमला| सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की को 4 फरवरी को सरस्वती पूजा विसर्जन देखने जाने के क्रम में दो युवकों ने अगवा कर लिया और जबरन दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया था। मामले को लेकर परिजन गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराए थे। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार को गुप्त सूचना पर गुमला थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने गांव में छापामारी की। जिसमें अंजन गांव निवासी 18 वर्षीय आलोक उरांव पिता प्रदीप उरांव और रोहित उरांव पिता प्रेम उरांव को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दिन दोनों ने सरस्वती पूजा विसर्जन देखने गई नाबालिग लड़की को अगवा कर एक नवनिर्मित भवन ले गए। इसके बाद लड़की से छेड़छाड़ करने लगे इसी बीच मौका पाकर लड़की भागने लगी तभी दीवार से टकराकर वह गिर गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *