महाशिवरात्रि पर्व को लेकर समिति की समीक्षा

गुमला| गुमला शहर के बाजार टांड़ का 22 फरवरी को नगर परिषद द्वारा सैरात बंदोबस्ती के लिए खुली डाक आयोजित की गई थी। जिसमें 24 शर्तों के साथ खुली बोली लगाई गई थी। जिसमें बाजार टांड़ के नियमित साफ-सफाई की शर्त भी शामिल था बावजूद संवेदक द्वारा बाजार टांड़ की साफ सफाई की ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जाता है, जबकि बाजार से लाखों रुपए पैसा की वसूली की जाती है। बाजार टांड़ में मंगलवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाता है। इसके बाद बाजार को यूं ही छोड़ दिया जाता है जिससे वहां गंदगी का अंबार लग जाता है। मांस मछली और सड़े हुए सब्जी के अवशेष से दुर्गंध फैल जाती है। जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी भी होती है। मामले को लेकर मंगलवार की अपराह्न 4 बजे कांग्रेस नेता मिन्हाज खान बाजार टांड़ पहुंचे और वस्तु स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने बताया बाजार टांड़ में शराब की बिक्री भी की जाती है। वहीं पूरे बाजार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ठेकेदार को बाजार की साफ सफाई की और ध्यान देना चाहिए। मामले को लेकर नगर परिषद के प्रशासक सार्जेंन मरांडी से उनका पक्ष लेने की कोशिश की गई है, लेकिन उन्होंने इस मामले में टालमटोल करते हुए कुछ भी जवाब नहीं दिया। डुमरी| प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम परिसर में बुधवार को महाशिवरात्रि मेले को लेकर बाबा टांगीनाथ धाम समिति के संरक्षक गोबिंद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में महाशिवरात्रि मेले में आने वाले आय और होने वाले खर्च की समित की ओर से विस्तार रूप से जानकारी दी गई। वही मैके पर उपस्थित बाबा टांगीनाथ धाम समिति के संजय कुमार साहू ने कहा कि मेले में उपस्थित बाबा टांगीनाथ धाम समिति के पदाधिकारी गण एवं सक्रिय सदस्य गण, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की पदाधिकारी एवं वॉलिंटियर्स, डुमरी प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, डुमरी प्रखंड पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी एवं थाना के जवान, एसएसबी के पदाधिकारी गण एवं जवान, श्रद्धालु गण को समिति की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद। समिति के लोगो ने कहा आप सभी लोगों के सहयोग से इस वर्ष का महाशिवरात्रि पर्व अच्छी तरह से संपन्न हुई। आप सभी ने काफी सहयोग किया जिसे मेला संपन्न हुई। वही मैके पर बीरेंद्र जयसवाल, ब्रजेंद्र गोपाल पांडे, अरविंद जयसवाल, उमेश ताम्रकार, जाय श्री प्रसाद, अभिषेक कुमार, नितिश कुमार केशरी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *